रायपुर

भाजपा ने किसानों और गरीबों को बर्बाद करने का ठेका ले रखा है : शक्ति सिंह

Advertisement

रायपुर – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने शुक्रवार को रायपुर में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों और गरीबों को बर्बाद करने का ठेका ले रखा है। ये पार्टी सिर्फ पूंजीपतियों को मालामाल करना चाहती है। गोहिल ने लखीमपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि किसान अपने भविष्य को बर्बाद करने वाले कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। इस बीच भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने उन पर जीप चढ़ा दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूपी जाकर उन किसानों के दुख में सहभागी होने का काम किया। यह प्रदेश के लिए फक्र की बात है।

Advertisement
Advertisement


लखीमपुर खीरी घटना में मंत्री अजय मिश्रा के बेटे की गिरफ्तारी न होने की बात पर शक्ति सिंह ने कहा कि मैं भी पेशे से एक वकील हूं। हत्या के आरोपी को पुलिस कभी भी समन नहीं भेजती उसे दबोच कर गिरफ्तार करती है। इस मामले में लापरवाही बरती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी पुलिस से पूछा है कि अगर इस तरह के आरोप आम आदमी पर होते तो क्या पुलिस का यही रवैया होता?

Advertisement


शक्ति सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में होने वाली राजनीतिक सभाओं में चुनाव के दौरान मोदी पहुंचे थे। उन्होंने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे मगर संसद में सरकार की तरफ से पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 2 साल में 14 करोड़ नौकरियां छीन गईं, मिलना तो दूर की बात है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button