जशपुर

युद्धवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर एयर एम्बुलेंस विशेष विमान से पहुँचा जशपुर, दिग्गज नेता थे मौजूद…..

Advertisement

जशपुर – दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर 1:00 बजे जशपुर के आगडीह हवाई पट्टी पर एयर एंबुलेंस से पहुंचा। उनके साथ परिजन परिवार के सदस्य भी साथ थे। मुख्य रूप से युद्धवीर के पार्थिव शरीर के साथ धर्मपत्नी श्रीमती संयोगिता और युद्धवीर के साले साहब राजा बाबा साथ में थे। आगडीह हवाई पट्टी पर अपने लाडले युद्धवीर सिंह जूदेव छोटू बाबा की इस रूप में अगुवाई के लिए मान बाबा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, सांसद गोमती साय, संगठन महामंत्री पवन साय, गणेश राम भगत, कृष्ण कुमार राय, रायमुनि भगत, नरेश नंदे, देवधन नायक, दीपक चौहान, ओमप्रकाश सिन्हा, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, सभी पार्षद सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मंडल के सदस्य पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं जशपुर जिला जिला प्रशासन से कलेक्टर महादेव कावरे, एसपी विजय अग्रवाल, एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एंव पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button