मनोरंजन

क्या अब अपने पति राज कुंद्रा से अलग रहेंगी, मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : मुम्बई – बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति राज कुंद्रा के चलते काफी परेशान हैं। पोर्न फिल्मों में राज का नाम आने के बाद से उन्हें काफी फजीहत झेलनी पड़ी। इसकी वजह से वह कई हफ्तों तक रियलिटी शो सुपर डांसर 4 के मंच से भी गायब रहीं। मगर इसी बीच अब शिल्पा ने एक बड़ा फैसला लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि एक्ट्रेस ने अब राज कुंद्रा से अलग रहने का मन बनाया है।

Advertisement
Advertisement


एक रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा शेट्टी अब राज कुंद्रा का घर छोड़कर अलग रहेंगी। इतना ही नहीं शिल्पा के दोनों बच्चे भी उनके ही साथ रहेंगे। शिल्पा के एक करीबी का कहना है कि शिल्पा अपने बच्चों पर किसी तरह का गलत साया नहीं पड़ने देंगी। उन्हें राज की काली कमाई का एक पैसा भी नहीं चाहिए। शिल्पा का मानना है कि वह खुद काम करके भी अपने बच्चों का ख्याल रख सकती हैं। लिहाजा शिल्पा टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम तलाश रही हैं।

Advertisement


शिल्पा के करीबी ने बताया, ‘शिल्पा शेट्टी को नहीं पता था कि उनके पति पोर्न फिल्मों के बिजनेस में लिप्त हैं।और वो ऐसे बिजनेस से उन्हें गिफ्ट देते हैं। सच्च्चाई सामने आते ही उसने राज से दूर रहने का मन बनाया है। हंगामा 2 और निकम्मा के बाद शिल्पा शेट्टी जल्द ही कुछ और फिल्में साइन करेंगी, जिसका ऐलान आने वाले महीनों में होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button